भास्कर न्यूज | गिरिडीह ठंडी हवा के साथ सुबह में कोहरे का असर शहर सहित ग्रामीण इलाकों में देखा जा रहा है। वहीं दिन भर आसमान में बादल छाए रहने से लोगों को ठंड से कोई राहत नहीं मिल रही है, जबकि शाम होते ही पूरे इलाके मंे ठंडी हवा बहने से ठंड से जन-जीवन प्रभावित हो रहा है। सुबह मंे ग्रामीण इलाकों से जिला मुख्यालय आने वाले लोग दोपहर तक ही काम निपटाकर अपने गांव वापस लौट रहे है। न्यूनतम तापमान भी 10 डिग्री के आस-पास आकर अटक गया है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले 5 दिनों मंे ठंड से विशेष राहत नहीं मिलने वाली है। हर दिन सुबह मंे कोहरे के साथ दिन भर आसमान में आंशिक बादल रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे भी जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 18 जनवरी को अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 9 िडग्री सेल्सियस और 19 जनवरी को भी अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आस-पास ही रहेगा। सुबह से ही लोगों को ठंडी हवा का सामना करना पड़ेगा। जबकि शहर के अपेक्षा ग्रामीण इलाकों मंे अधिक ठंड रहेगी।


