भास्कर न्यूज | गिरिडीह गिरिडीह झंडा मैदान में आयोजित जिला स्तरीय किसान सह फसल प्रदर्शनी मेले में किसानों ने एक से बढ़कर उत्पादित सब्जियों की प्रदर्शनी लगाई। इससे पहले मेला का भव्य उद्घाटन किया गया। जिसमें उपायुक्त के अलावा जिप अध्यक्ष मुनिया देवी, डीडीसी स्मृता कुमारी, जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष संजय सिंह, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव शामिल थे। मेले में कृषि, सहकारिता, मत्स्य, पशुपालन, उद्या, मिट्टी जांच प्रयेागशाला, भूमि संरक्षण, गव्य विकास विभाग द्वारा स्टॉल लगाए गए। वहीं उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने अपील करते हुए कहा कि किसान बगैर कीटनाशक व रासायनिक खाद के खेती करें और फसल व अनाज का उत्पादन करें। जैविक खेती से किसान उपज बढ़ा सकते हैं। उपायुक्त ने कहा कि यह मेला किसानों के लिए नई तकनीक, जैविक खेती, उद्यानिकी और मत्स्य पालन में उन्नति के अवसर प्रदान करेगा। कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है। प्रर्दशनी मेले में जिला के किसानों के द्वारा अमरुद, गोभी, पता गोभी, मूली, गाजर, संतरा, कोहड़ा, बैगन, प्याज, सलगम, बेल, चििनयां बादाम, गेंदाफूल, कद्दू मटर छीमी, टमाटर, आलू सहित 15 से अधिक फल सब्जी का स्टॉल लगाए गए थे। जिला स्तरीय किसान मेला सह फसल प्रदर्शनी मेला में बेहतर फसल उत्पाद करनेवाले 30 किसानों को पुरस्कार देकर जिला कृषि विभाग ने सम्मानित किया। बेहतर फल, सब्जी उत्पाद करनेवाले बेरगी गांव निवासी राजवंश सिंह, बेंगाबाद के खिरो महतो, गिरिडीह के अमन कुमार वर्मा, गावां के सुभाष कुमार वर्मा, बेंगाबाद के गुलाब महतो, गिरिडीह के वसीम अंसारी, बालगोविंद वर्मा, भुनेश्वर महतो, गांवा के संजीवन कुमार, पीरटांड के महादेव मुर्मू प्रखंड सहित 30 किसानों प्रथम पुरस्कार के रूप में बाल्टी, 30 किसानोंं को द्वितीय पुरस्कार में उद्यान किट और 30 किसानोंं को तृतीय पुरस्कार में धामा और 30 किसानों को सात्वना पुरस्कार में कुदाल दिया गया। वहीं पुरस्कार पाने के बाद सभी किसान उत्साहित दिखें।


