आबकारी विभाग ने 7 करोड़ से अधिक की अवैध शराब:ग्वालियर में आठ माह में 1141 प्रकरण दर्ज, 485 आरोपी गिरफ्तार

आबकारी विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के पहले 8 महीनों में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने इस अवधि में 7 करोड़ रुपए से अधिक की अवैध शराब, सामग्री और उपकरण जब्त किए हैं। इस दौरान 1141 प्रकरण दर्ज किए गए और 485 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आबकारी विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 1 अप्रैल 2025 से 30 नवंबर 2025 तक कुल 1141 अवैध शराब प्रकरण दर्ज किए गए। इन मामलों में 485 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। गंभीर धाराओं के तहत भी केस दर्ज हुए हैं, जिनमें आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और धारा 49 के तहत 11 प्रकरण, जबकि धारा 34(1) के तहत 170 प्रकरण शामिल हैं। इन 8 महीनों की कार्रवाइयों में विभाग ने बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त की। इसमें 1419 लीटर देशी शराब, 26,148 लीटर हाथ भट्टी शराब, 22,869 लीटर ओपी स्पिरिट, 1957 लीटर विदेशी शराब और 262 लीटर बीयर शामिल है। इसके अतिरिक्त, 2,09,340 किलोग्राम महुआ लहान और 500 ग्राम भांग भी बरामद की गई। जब्त शराब और सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 5 करोड़ 30 लाख 57 हजार 684 रुपए है। अवैध शराब निर्माण में उपयोग होने वाली मशीनरी, भट्टियां, एक चार पहिया वाहन, चार दो पहिया वाहन और सैकड़ों ड्रम भी जब्त किए गए हैं, जिनकी कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपए आंकी गई है। कार्रवाई के दौरान बरामद 7 लाख रुपए नकद राशि भी आबकारी विभाग द्वारा ट्रेजरी में जमा कराई जा चुकी है। सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजेंद्र तिवारी के अनुसार, कुल मिलाकर लगभग 7 करोड़ रुपए से अधिक की कार्रवाई आबकारी विभाग द्वारा की गई है। इन लगातार कार्रवाइयों से ग्वालियर-चंबल अंचल में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के प्रयास तेज हुए हैं। विभाग का लक्ष्य शराब माफियाओं पर पूरी तरह लगाम कसना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *