भागीरथपुरा में गंदे पानी से बीमार हुए लोगों को देखने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार शाम इंदौर पहुंचे। उन्होंने वर्मा नर्सिंग होम सहित ईएसआई, शैल्बी, डीएनएस और एमवाय अस्पताल जाकर मरीजों से बात की और इलाज की स्थिति जानी। सीएम ने कहा कि लीकेज से पानी दूषित होने के प्रमाण मिले हैं और ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने एसीएस को जांच सौंपी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।


