गुना| राघौगढ़ थाना पुलिस ने एक लाख रुपए के गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार राघौगढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि जेपी कॉलेज के पीछे अचकलपुर गांव के रास्ते पर एक अधेड़ व्यक्ति गांजा लेकर बेचने के उद्देश्य से खड़ा है। पुलिस ने यहां से जमनालाल उर्फ मुन्ना पुत्र रामचंद कुशवाह उम्र 55 साल निवासी ग्राम भमावद थाना कुंभराज को पकड़ कर तलाशी ली। तलाशी में उसके पास से 3.508 किलोग्राम गांजा मिला। पुलिस ने इसकी कीमत करीब एक लाख रुपए आंकी है। आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।


