खैरा बरकट्ठा के रास्ते अवैध बालू लदा ट्रैक्टर पकड़ा

कटकमदाग | प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सुनील कुमार ओझा का मोबाइल खो गया। उन्होंने कटकमदाग थाने में आवेदन दिया है। कहा है कि वे कटकमदाग प्रखंड कार्यालय से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बानादाग पहाड़ समीप मोबाइल कहीं गिर गया। मोबाइल ओपो कंपनी का था। जिसमें 9070161039 व 9113195548 नंबर के सीम लगे हुए थे। मोबाइल मनोहर शर्मा के नाम से फाइनेंस कराया गया था। इचाक | इचाक पुलिस ने बालू के अवैध ढुलाई पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से शुक्रवार की सुबह इचाक डाढहा पथ स्थित डोय पोखरिया गांव के पास छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने खैरा बरकट्ठा के रास्ते अवैध ढंग से बालू लदा ट्रैक्टर पकड़ा। पुलिस को देखकर कई चालक गाड़ी छोड़कर भाग गए जबकि एक दो पकड़े गए जिससे पुलिस ने कागजात और चालान की मांग किया तो वह दिखाएं नहीं इसके बाद ट्रैक्टर चालक और मालिक के खिलाफ कार्रवाई की गई। मामले में थाना इंचार्ज संतोष कुमार से संपर्क साधने की कोशिश किया किंतु क्राइम टाइम में होने के चलते उनका मोबाइल का स्विच ऑफ मिला। इस मामले में सीओ राम जी प्रसाद गुप्ता से पूछने पर कहा कि शायद थाना प्रभारी संतोष कुमार कार्रवाई किए होंगे मुझे कोई सूचना नहीं है। हजारीबाग | बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत अनुमंडलीय अस्पताल के सामने दो बाइकों में टक्कर हो गई। जिसमें एक बाइक सवार बरही धोबी टोला निवासी के नरेश साव 62 वर्ष पिता स्व. बंसी साव घायल हो गया। आसपास के ग्रामीणों ने घायल को बरही अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हजारीबाग रेफर कर दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *