लगातार 23 वर्ष सीएम रहने का रिकॉर्ड आज भी ज्योति दा के नाम कायम है : सीटू

भास्कर न्यूज | हजारीबाग हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल क्षेत्र की 101 गरीब बेटियों का कन्यादान करेंगे। सांसद सामूहिक विवाह उत्सव-2025 के तहत हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के 101 निर्धन जोड़ों के सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारी जोर- शोर से शुरू कर दी गई है। सांसद मनीष जायसवाल इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। सांसद मनीष जायसवाल अपने टीम के साथ विवाह स्थल हजारीबाग स्टेडियम ( कर्ज़न ग्राउंड) पहुंचकर शादी स्थल का बारीकी से निरीक्षण किये और शादी की तैयारी में जुटे लोगों को कई प्रकार का दिशा- निर्देश दिया। उल्लेखनीय है कि पिछले साल भी उन्होंने हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र की 25 निर्धन बेटियों का कन्यादान किया था और गृहस्थ बसाने के साथ गृहस्थ चलाने के लिए बेरोजगार दूल्हों को टोटो या दुल्हन के नाम पर फिक्स- डिपोजिट कराया था। उसी तर्ज़ पर आगामी 02 फरवरी 2025 को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के 101 जोड़े का सामूहिक विवाह करवाने की तैयारी की जा रही है। सांसद मनीष जायसवाल ने सामूहिक विवाह स्थल का निरीक्षण करने के बाद मीडिया से बात करते हुए बताया कि पिछले वर्ष 25 जोड़े की जिंदगी की एक नई शुरुआत करने में हम सहभागी बने थे। मैंने वचन लिया था कि सामाजिक सहयोग रहा तो यह पहल बरकरार रहेगी। उसी पहल को बरकरार रखने की कोशिश में जुटा हूं और सांसद सामूहिक विवाह उत्सव- 2025 के तहत हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की 101 निर्धन जोड़ों का सामूहिक विवाह शाही शादी की तर्ज पर कराने का प्रयास कर रहा हूं। ये सभी जोड़े समाज के आर्थिक रूप से निचले तबके के हैं और इसमें दिव्यांग, बेसहारा जोड़े के साथ समाज के ऐसे जरूरतमंद निर्धन जोड़ें हैं जिन्हें लगता है कि उनकी शादी परिवार के लिए किसी बोझ से कम नहीं है। आर्थिक कठिनाइयों के कारण जो परिवार अपने बच्चों की शादी का सपना पूरा कर पाने में असक्षम हो रहें थे ऐसे परिवार के लोगों का चयन और उनका सम्मानजनक तरीके से विवाह संपन्न कराने का हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि ऐसे पुनीत कार्यों के लिए समाज के अन्य सक्षम लोगों को भी आगे आने की जरूरत है ताकि किसी जरूरतमंद पिता को कन्यादान में मदद मिल सकें। उन्होंने कहा कि इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम को उत्सव के रूप में मनाने की तैयारी है। भास्कर न्यूज | हजारीबाग भारतीय कम्युनिस्ट आंदोलन के पुरोधा और देश में सबसे अधिक समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले ज्योति बसु का 17 वें पुण्यतिथि के अवसर पर स्थानीय सी पी आई एम कार्यालय में एक श्रद्धांजलि सभा की गई। जिसकी अध्यक्षता पार्टी के तपेश्वर राम भुइयां ने किया और संचालन लक्ष्मी नारायण सिंह ने किया। इस अवसर पर जिला सचिव गणेश कुमार सीटू ने ज्योति बसू के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 8 जुलाई 1914 को ज्योति दा का जन्म डॉक्टर निशिकांत बसु और हेमलता बसु के घर में हुआ। इनकी स्कूली शिक्षा लोरेटो स्कूल, धर्मशाला से हुई और यह हिंदू कॉलेज से स्नातक की। 1935 में कानून की शिक्षा प्राप्त करने के लिए इंग्लैंड गए और वहीं पर ग्रेट ब्रिटेन कम्युनिस्ट पार्टी के संपर्क में आए और वहां पर कांग्रेस पार्टी की चलने वाली आंदोलन में जुड़ते चले गए। कानूनी शिक्षा प्राप्त करने के बाद 1940 में ये भारत लौटे और बैरिस्टरी करने लगे। 1940 में ये सीपीआई के सदस्य बने और 1944 में ये रेलवे मजदूर की यूनियन में काम करने लगे। 19 46 में कोलकाता के रेलवे निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़े और ये विधायक बन गए। 1967 से 1972 तक ये पश्चिम बंगाल सरकार के उपमुख्यमंत्री रहे और 21जून 1977 से लेकर 6 नवम्बर 2000 तक लगातार 23 वर्ष तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे। 23 साल के शासनकाल में इनके ऊपर एक भी आरोप नहीं लगा और ये बेदाग राजनीति के ध्रुव तारा के रूप में पूरे हिंदुस्तान में जाने जाते हैं। उनके शासन काल में जन वितरण प्रणाली और भूमि सुधार कानून को पश्चिम बंगाल में शक्ति से लागू किया गया। श्रद्धांजलि सभा में ईश्वर महतो, रामचंद्र महतो, किशोरी महतो, किरण देवी, अंजू देवी, शोभा देवी, मालती देवी, गुलाब साव, सुरेश कुमार दास, पूरन महतो चिंतामण भुइयां सहित पार्टी के कई साथियों ने भाग लिया। गाजे- बाजे के साथ निकलेगी 101 दूल्हों की बारात इस सांसद सामूहिक विवाह उत्सव-2025 में आगामी 2 फरवरी 2025 को हजारीबाग में एक साथ 101 दूल्हों की बारात गाजे- बाजे के साथ निकलेगी। बारात में शहनाई बजेगी, ढोला – तासे बजेंगे, आतिशबाजी होंगी तो सड़कों पर 101 दूल्हे के गाड़ियों के काफिले के साथ उनके परिजन और हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के लाखों लोग बाराती में शामिल होंगे और इस क्षण का गवाह बनेंगे। बारात और शादी में कई गणमान्य अतिथियों के भी आने की संभावना है ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *