17 लाभुकों के बीच गाय का वितरण किया

हजारीबाग| झारखंड सरकार, कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग (गव्य प्रभाग) द्वारा संचालित मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत डीडीसी इश्तियाक अहमद ने शुक्रवार को दुधारू गाय योजना के कुल 17 महिला लाभुकों को दुधारू गाय का वितरण किया। ज़िला गव्य विकास कार्यालय हजारीबाग द्वारा ज़िला स्तरीय दुधारू पशु मेला का आयोजन शुक्रवार को ज़िला गव्य विकास कार्यालय के समीप आयोजित किया गया था। पशु मेला का उद्घाटन उप विकास आयुक्त ने किया। दुधारू पशु मेला में डॉ.न्यूटन तिर्की ज़िला गव्य विकास पदाधिकारी एवं ग्रामीण पशुपालक उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *