अंडर 16 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट का ट्रायल 21 को

हजारीबाग | जेएससीए अंडर 16 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए हजारीबाग टीम का चयन ट्रायल 21 जनवरी को सुबह से होगा। चयन 9:30 बजे संजय सिंह क्रिकेट स्टेडियम (वेल्स ग्राउंड) में रखा गया है। जिनका जन्म एक सितंबर 2009 के बाद का है वो इस ट्रायल में भाग ले सकते हैं। ट्रायल में भाग लेने के लिए नगरनिगम या ब्लॉक से बना हुआ बर्थ सर्टिफिकेट लाना होगा। इसके साथ करेंट स्कूल बोनाफाइड, आधार कार्ड, आधार कार्ड अपडेट हिस्ट्री, सेशन 2021-22, 2022-23, 2023-24 का मार्कशीट, पेरेंट्स वोटर कार्ड के साथ सभी सर्टिफिकेट का ओरिजनल कॉपी लाना अनिवार्य है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *