भास्कर न्यूज | चंडीपारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के उपलक्ष्य पर अटल स्मृति सम्मेलन पामगढ़ विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अटल बिहारी वाजपेयी की जीवनी पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला। इस मौके पर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े, भाजपा जिला सह-प्रभारी राजेन्द्र वैष्णव, निवर्तमान जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल, जिला उपाध्यक्ष धनंजय सिंह ठाकुर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष संतोषी सिंह, अजा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष कुमार लहरे, जिला मंत्री नुरेश्वरी श्रीवास, नगर पंचायत खरौद अध्यक्ष गोविंद यादव, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मानेश जांगड़े, जनपद उपाध्यक्ष रूपचंद साहू, पामगढ़ मंडल अध्यक्ष यशवंत साहू मौजूद रहे।


