भास्कर न्यूज | जालंधर जय प्रभात वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों ने शुक्रवार को नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर वनीत धीर के साथ मुलाकात की। इस दौरान सदस्यों ने उन्हें मेयर बनने पर बधाई दी। इस मौके पर चेयरमैन विजय कश्यप, उपचैयरमेन रमेश रंगा, प्रधान राकेश गौरी, महामंत्री कमल सूरी, कैशियर नरिन्द्रपाल सिंह, मुख्य सलाहकार मोहिन्द्र सिंह, अनेक कालिया, गुरप्रीत बब्बर व अन्य लोग उपस्थित रहे।


