रोड सेफ्टी मंथ… शहर की गलियों और हाईवे पर गलत ढंग से पार्क वाहन बन रहे हादसों की वजह

भास्कर न्यूज | जालंधर ट्रैफिक पुलिस की तरफ से रोड सेफ्टी मंथ के तहत जागरूकता अभियान जारी है। ट्रैफिक एजुकेशन सेल की टीम लोगों को जागरूक कर रही है िक शहर और हाईवे पर गलत ढंग से वाहन पार्क न करें। लेकिन ट्रैफिक पुलिस की तरफ से भी गलत ढंग से रोड पर पार्क किए गए वाहनों को नहीं हटाया जाता। न ही वाहन चालक के खिलाफ कोई कार्रवाई की जाती है। कमल विहार वेलफेयर सोसायटी के प्रधान सुंदर श्याम अरोड़ा ने बताया कि पठानकोट बाईपास से लेकर सूर्य एनक्लेव तक हाईवे और सर्विस रोड पर भारी संख्या में ट्रक और वाहन पार्क होते हैं कि वहां से गुजरना किसी खतरे से खाली नहीं। खास तौर पर इंडियन ऑयल के सामने 100 से ज्यादा ट्रक सर्विस रोड के दोनों तरफ खड़े होते हैं। इन ट्रकों को न तो हटाया जाता है और न ही इनका चालान किया जाता है। हाईवे और सड़क पर तेल माफियाओं पर ट्रैफिक पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जाती। है एजुकेशन सेल के इंस्पेक्टर शमशेर सिंह और उनकी टीम टिप्परों और छोटे वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगा रही है। वहीं धुंध में वाहन चालकों से धीरे चलने की भी अपील की जा रही है। ड्राइवरों के साथ ट्रैफिक एजुकेशन सेल की टीमें लगातार बैठकें कर रहीं हैं। वहीं शहर के अंदर बाजारों की तरफ जाती प्रमुख रोड पर वाहन चालक इतने गलत ढंग से वाहन पार्क करते हैं कि जाम लगना तय है। े

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *