जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी . प्राकृतिक खेती विषय में वरियाणा स्कूल ने पहला, लोहारां ने दूसरा स्थान पाया

भास्कर न्यूज | जालंधर गर्वमेंट सीनियर सैंकेडरी स्कूल पतारा में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के दूसरे दिन सीनियर वर्ग की छात्राओं ने भाग लिया। डीईओ सेकेंडरी डॉ. गुरिंदरजीत कौर, उप जिला शिक्षा अधिकारी राजीव जोशी व सुखदेव लाल बब्बर के नेतृत्व में प्रिंसिपल शशि कुमार एवं प्राचार्य जीवन कुमार की मेजबानी में प्रदर्शनी के अंतिम दिन 17 ब्लॉकों के सीनियर वर्ग के विजेता छात्र-छात्राओं ने विज्ञान विषय से संबंधित वर्किंग मॉडल प्रस्तुत किए। बीएनओ जीवन कुमार ने बताया कि दो दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी के दौरान विद्यार्थियों को विज्ञान विषय से संबंधित 7 उप विषय दिए गए थे। इनमें मुख्य रूप से भोजन, सेहत, सफाई, आवाजाही और संचार, प्राकृतिक खेती, आपदा प्रंबधन, गणितज्ञ मॉडल, वेस्ट मैनेजमेंट पर आधारित मॉडल पेश किए गए। इनमें भोजन, सेहत और सफाई के विषय में लद्देवाली स्कूल ने पहला, स्कूल अॉफ एमिनेंस आदमपुर ने दूसरा और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंड ने तीसरा स्थान हासिल किया। आवाजाही और संचार विषय पर सरकारी स्कूल सरींह ने पहला, बस्ती मिट्ठू ने दूसरा और पतारा ने तीसरा स्थान पाया। प्राकृतिक खेती विषय में सरकारी हाई स्कूल वरियाणा ने पहला, सरकारी हाई स्कूल लोहारां ने दूसरा और कन्या स्कूल पतारा ने तीसरा स्थान पाया। आपदा प्रबंधन विषय में आदर्श नगर ने प्रथम, मुस्तफापुर ने द्वितीय स्थान तथा फिल्लौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में हिस्सा लेकर विजेता रहने वाले विद्यार्थी। कचरा प्रबंधन में जमशेर खास स्कूल को पहला, हाई स्कूल अपरा को दूसरा स्थान मिला गणितीय मॉडलिंग में नूरपुर ने पहला, गोराया ने दूसरा और स्कूल ऑफ एमिनेंस लाडोवाली रोड ने तीसरा स्थान हासिल किया। कचरा प्रबंधन में जमशेर खास को पहला स्थान, सरकारी हाई स्कूल अपरा को दूसरा स्थान और काला बाहियां को तीसरा स्थान मिला। इसी प्रकार, संसाधन प्रबंधन विषय में बस्ती दंशमंदा ने प्रथम स्थान, सरकारी हाई स्कूल दानेवाल ने द्वितीय स्थान तथा सरकारी हाई स्कूल विद्यालय रूड़की ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विजेता विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र व मेडल देकर सम्मानित किया। लेक्चरर गुरबलजीत सिंह, राजिंदर कुमार, ललित कालिया, परमजीत कौर, तमन्ना, सुरिंदर कुमार, मनीष कुमार, अंकुश अरोड़ा, जैस्मीन गौतम, राधिका, रोमिंदर कौर, हितेश कुमार और अल्पना ने जज की भूमिका निभाई। यहां हरजीत कुमार, प्रिं. कुलदीप कौर, प्रिं. भूपिंदर सिंह, लेक्चरर अमित चड्ढा, कंचन शर्मा, रजनीश, सुरेखा और तेजिंदर कौर मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *