सांसद औजला की माता के निमित्त शोक सभा आयोजित

अमृतसर| अखिल भारतीय स्वर्णकार संध (3545) के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल चौहान, रवि कांत कार्यकारी अध्यक्ष स्वर्णकार संघ पंजाब, पंकज चौहान जिला अध्यक्ष, मनोहर सिंह कंडा कैशियर अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ, राजन खन्ना उप चेयरमैन, जसपाल सिंह ज्वाइंट चेयरमैन, रवि कांत लूथरा कैशियर, मोंटू जोड़ा सचिव, कुलबीर सिंह दासोवाल सीनियर जिला उप प्रधान तथा अन्य ने सांसद गुरजीत सिंह औजला के माता गुरमीत कौर औजला के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। इस बाबत रखी शोक सभा में यशपाल चौहान ने कहा कि बुजुर्ग परिवार के मार्ग दर्शक होते हैं और उनका प्रभु चरणों में चले जाने से जीवन मे हमेशा के लिए एक दिल से जुड़े रिश्ते का अभाव हो जाता है। रवि कांत और पंकज चौहान ने कहा कि माता जी वो शख्सियत थे, जिन्होंने गुरजीत सिंह औजला जैसा एक होनहार सुपुत्र समाज को दिया जो एक किसान परिवार से उठ कर आज देश की लोकसभा में अमृतसर के लोगों की आवाज उठा रहे हैं और हम आशा करते हैं कि गुरजीत सिंह औजला अपनी माता जी के पद चिन्हों पर चलते हुए देश और समाज की सेवा करते रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *