जीएनडीयू की महिला टीम ने जीता सिल्वर मेडल

अमृतसर| गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की महिला फुटबॉल टीम ने ऑल इंडिया चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर एक बार फिर यूनिवर्सिटी का नाम रोशन किया है। इस चैम्पियनशिप में देश के 16 विश्वविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया था। कड़े और दिलचस्प मुकाबले के बाद जीएनडीयू की महिला फुटबॉल टीम ने उच्च स्तर की खेल भावना के साथ सिल्वर पदक जीता है। टीम के बेहतरीन प्रदर्शन से जीएनडीयू का खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 के लिए खाता भी खुल गया है। वीसी ने एचएमवी जालंधर, बीबीके डीएवी कालेज फॉर वुमन और खालसा कालेज के प्रिंसिपलों का टीम को तैयार करने में उनके योगदान के िलए धन्यवाद िकया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *