भास्कर न्यूज | अमृतसर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने शुक्रवार को सांसद गुरजीत सिंह औजला से उनकी माता स्व. गुरमीत कौर के देहांत पर दुख जताया। उन्होंने खास तौर पर सांसद औजला को फोन करके इस दुख की घड़ी में हौंसला बढ़ाया। इसके अतिरिक्त सांसद औजला के साथ इस अवसर पर दुख जताने के लिए कई मौजूदा मंत्री, पूर्व मंत्री, प्रधान और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। सांसद औजला के गृह निवास पर अकाली नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया, डिप्टी जीएम बीएसएनएल दविंदर महाजन, डीजीएम राजेश अग्रवाल, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन दिनेश बस्सी, एलोहिम चर्च ऑफ गॉड से अध्यक्ष मनोज आर लिंटेड, गुरचरण सिंह ग्रेवाल सदस्य एसजीपीसी, पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू, स्वामी अशनील जी महाराज, मंदिर श्री राम बाला जी चैरिटेबल ट्रस्ट छेहर्टा आदि उपस्थित थे।


