भास्कर न्यूज |अमृतसर थाना जंडियाला की पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर 8.40 लाख रुपए की ठगी मारने के मामले में लुधियाना के एजेंट के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान न्यू सुखदेव नगर, लुधियाना निवासी अर्शप्रीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में सुखविंदर सिंह निवासी धारड़ ने बताया कि उसने अपने भतीजे को विदेश भेजने के नाम पर आरोपी एजेंट को 8.40 लाख रुपए दिया था। आरोपी ने उसके भतीजे को न ही विदेश भेजा और न ही पैसे वापस किए। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच के बाद आरोपी के खिसाफ बनती कार्रवाई की जाएगी। ताकि वह किसी ओर को ठगी का शिकार न बना सके।


