अमृतसर | थाना मकबूलपुरा की पुलिस ने युवक से मोबाइल छीनकर भागने वाले दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान गुरसाहिब सिंह निवासी खालसा नगर सुल्तानविंड रोड के रूप में हुई है, जबकि एक अज्ञात युवक शामिल है। पुलिस को दी शिकायत में उत्तम एवेन्यू निवासी हेमराज ने बताया कि बुधवार को बाइक सवार दो अज्ञात युवक उसका मोबाइल छीनकर फरा हो गए। पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक आरोपी को नामजद किया है। अमृतसर| थाना सी-डिवीजन की पुलिस ने चोरी के बाइक सहित एक युवक को काबू किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान अर्शदीप सिंह निवासी मानांवाला कलां के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि वीरवार को मानांवाला कलां में गश्त के दौरान बाइक सवार युवक को रोका। बाइक के कागजात के बारे में पूछा तो वह पेश नहीं कर पाया। सख्ती से पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बाइक चोरी की है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


