जंगली सूअर के शिकार के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

अंबिकापुर | बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम त्रिशुली रेंज धमनी में 15 दिसंबर 2025 को जंगली सूअर के शिकार के मामले में पीड़ित पक्ष ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कलेक्टर और डीएफओ बलरामपुर को ज्ञापन सौंपा। पीड़ितों का आरोप है कि शिकार की योजना बनाने और मांस का बंटवारा करने वाले अन्य आरोपी अब भी खुलेआम घूम रहे हैं, जबकि वन विभाग ने केवल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। मृतक लल्लू पंडो के पुत्र संतोष पंडो ने बयान देकर कुल 13 लोगों के नाम बताए थे, जिनकी संलिप्तता शिकार, योजना बनाने और मांस वितरण में बताई गई है। पीड़ितों का कहना है कि कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों के दबाव में वन विभाग द्वारा भेदभावपूर्ण कार्रवाई की गई। संतोष पंडो ने एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें कथित रूप से दबाव बनाए जाने और नाम न लेने की बात कही गई। ज्ञापन में मांग की गई है कि जंगली सूअर शिकार प्रकरण में शामिल सभी नामजद आरोपियों की निष्पक्ष जांच कर तत्काल गिरफ्तारी की जाए। पीड़ित पक्ष ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त और समान रूप से कार्रवाई किए बिना न्याय नहीं मिलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *