गुना में हनुमान टेकरी पर नए साल का स्वागत:देर रात पार्टियों में नाच गाने, आतिशबाजी से नए साल का वेलकम; सुबह से मंदिरों में पहुंचे श्रद्धालु

गुना में रात में नए साल का स्वागत करने के बाद गुरुवार सुबह नागरिक जिले के अलग अलग मंदिरों में पहुंच रहे हैं। नए वर्ष के अवसर पर गुना की हनुमान टेकरी पर बड़ी संख्या में नागरिक दर्शन करने पहुंच रहे हैं। सुबह 7 बजे हुई आरती में सैकड़ों लोग शामिल हुए। दिन भर में एक लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के दर्शन करने की संभावना है। बता दें कि गुना में नए साल का जोरदार स्वागत किया गया। रात 12 बजे नागरिकों ने उमंग और उत्साह से नए साल का जश्न मनाया। देर रात कई जगह पार्टियों का आयोजन किया गया। इनमें युवा जमकर थिरके। आतिशबाजी से किया साल का स्वागत
नए साल का जश्न देश विदेश सहित गुना में भी मना। डीजे की धुनों पर लोग जमकर थिरके। इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई। जिलेभर में लोग परिवार और दोस्तों के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करने पहुंचे। होटलों में पार्टियों का आयोजन किया गया। कई गार्डनो में सामूहिक पार्टियां आयोजित की गई, जिनमें नववर्ष के अवसर पर वर्षों से चली आ रही परंपरानुसार आज 1 जनवरी को सुबह भगवान सूर्य देव को सामूहिक रुप से अर्घ्य देते हुए नववर्ष का स्वागत किया गया। नववर्ष के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी संख्या हनुमान टेकरी मंदिर पर पहुंचती है। इसी को देखते हुए हनुमान टेकरी मंदिर ट्रस्ट द्वारा नव वर्ष के अवसर पर भी यहां मेले का आयोजन किया गया है। हनुमान टेकरी मंदिर पर आकर्षक लाइटिंग भी करायी गयी है। बता दें कि हनुमान टेकरी पर कई दिनों से इसकी तैयारियां की जा रहीं थी। प्रशासन ने टेकरी पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। बुधवार रात कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल भी टेकरी पहुंचे। कलेक्टर ने आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए थे। वहीं तहसीलदारों की ड्यूटी भी लगाई है। गुरुवार सुबह से ही बड़ी संख्या में नागरिक हनुमान टेकरी पहुंचे लगे। सुबह 7 बजे बजरंग बली की आरती हुई। इसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। सुबह से नागरिकों के आने का सिलसिला शुरू हुआ, जो दिन भर चलता रहेगा। तस्वीरों में देखिए सेलिब्रेशन…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *