रतलाम में नए साल के जश्न पर पुलिस की सख्ती दिखी। रात 11.30 बजे तक सारी दुकानें बंद हो गई। इसके पहले पुलिस के अधिकारी बल के साथ शहर में घूमते दिखाई दिए। नए साल के स्वागत में मंदिरों में भजनों पर झूमते हुए नए साल का स्वागत किया। शहर के कुछ मैरिज गार्डन व बार में नाइट पार्टी के आयोजन किए। रात 12 बजे बजते हैप्पी न्यू ईयर की गूंज सुनाई दी। शहरवासियों ने आतिशबाजी कर नए साल का स्वागत किया। शहर के माणकचौक स्थित महालक्ष्मी मंदिर, बड़ा गोपाल जी की मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में शहरवासी भजन संध्या में शामिल हुए। भगवान के भजनों पर जमकर थिरकते भक्ति भाव के साथ नए साल का स्वागत किया। मंदिरों में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त में पहुंचे। कई लोगों ने मैरिज गार्डनों व बार में पार्टी ऑर्गनाइज कर अपने परिवार, दोस्तों के साथ नए साल का जश्न मनाया। चौराहों पर तैनात रही पुलिस शहर के प्रमुख चौराहों पर रात में पुलिस तैनात रही। एएसपी राकेश खाखा, सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया समेत चारों थानों के थाना प्रभारी व पुलिस बल शहर में घूमता रहा। शहर के चौराहों पर बैरिकेडिंग कर चेकिंग की। वाहन चालकों का बीथ एनालाइजर से जांच की। एसपी अमित कुमार भी लगातार मॉनिटरिंग करते रहे। देखे तस्वीरें…


