रतलाम से गुजर दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर एक बार फिर पत्थरबाजी की घटना हो गई। पत्थर कार के आगे वाले कांच पर आगर लगा। कांच के टुकड़े वाहन चालक के मुहं पर आए। कार चालक ने कार को नहीं रोका। सीधे टोल नाका पर लेकर पहुंचा। फिर इसकी जानकारी दी। अज्ञात लोगों ने किया हमला
घटना बुधवार रात करीब 9.30 बजे की है। रतलाम के नगरा रोड पर पशु आहार खली की दुकान चलाने वाले सरफराज खान की कार पर अज्ञात लोगों द्वारा पत्थर फेंका गया। सरफराज ने बताया कि वह परिवार के सदस्य का इलाज करवाने गुजरात के वड़ोदरा लेकर गया था। रात में लौटते समय करीब 9.30 बजे झाबुआ जिले का थांदला क्रॉस होने के बाद तलाम जिले का रावटी आने से पहले एक पत्थर आकर कार के आगे वाले कांच पर लगा। जिससे कांच के टुकड़े हो गए। टुकड़े मेरे चेहरे पर भी आए। गनीमत रही को चोट नहीं लगी। सरफराज ने बताया कि पत्थर लगने से गाड़ी का संतुलन बिगड़ जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। लेकिन समय रहते गाड़ी को कंट्रोल किया। मौके पर नहीं रोकते हुए सीधे धामनोद टोल प्लाजा पर आकर गाड़ी रोकी। फिर यहां के कर्मचारियों को जानकारी दी। पुलिस को भी सूचना की। पूर्व में हो चुकी है घटनाएं 8 लेन पर पूर्व में 5 से 7 बार पत्थरबाजी की घटनाएं हो चुकी है। लेकिन आज तक पत्थर बाज को पुलिस नहीं पकड़ पाई। हालांकि पत्थरबाजी के कारण लूट की घटना आज तक किसी के साथ नहीं हुई है।


