गाजियाबाद में बुधवार रात लोगों ने अलग-अलग अंदाज में न्यू ईयर का जश्न मनाया। होटल और क्लबों में रात भर पार्टी चली, लोगों ने फिल्मी गानों पर डांस किया। एक तरफ सड़कों पर पुलिस अधिकारी गश्त कर रहे, तो दूसरी तरफ होटल, मॉल, क्लब और सोसायटी के ग्राउंड में कपल खूब थिरके। जिसमें कपल ने एक साथ भी डांस किया। कई अलग अलग स्थानों पर यूथ की पार्टी चली और वह अपने दोस्तों के साथ रहे। नए साल के सेलिब्रेशन में कोई कमी न रहे, इसके लिए शाम से ही तैयारियां चल रहीं थीं। जैसे ही रात के 12 बजकर एक मिनट हुआ और 2026 में प्रवेश किया तो आसमान में खूब आतिशबाजी हुई। चारों तरफ से आसमान रंगीन लगने लगा। तस्वीरों में देखिए नए साल का जश्न… पुलिस अधिकारी पैदल गश्त पर रहे नववर्ष के मौके पर शहर मे पुलिस अधिकारी अलर्ट हैं। कविनगर, इंदिरापुरम, वेव सिटी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने अभियान चलाया। अधिकारी पैदल गश्त कर रहे हैं। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस बल के साथ इलाके में पैदल गश्त कर हालात का जायजा लिया। गश्त के दौरान बाजार, आवासीय कॉलोनियों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी रही। दिल्ली बॉर्डर व अलग-अलग स्थानों पर स्टंट रोकने के लिए भी पुलिस ने अलग-अलग बैरियर लगाए गए हैं। तेज आवाज में डीजे को लेकर भी पुलिस अलर्ट रही। एडिशनल पुलिस कमिश्नर लॉ एंड आर्डर आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि स्टंट रोकने के लिए भी पुलिस अलर्ट रही।


