जरूरतमंदों के बीच किया कंबल का वितरण

भाजपा अनगड़ा मंडल द्वारा बुधवार को गोंदलीपोखर चौक में जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इसका नेतृत्व मंडल अध्यक्ष सुनील महतो ने किया। वितरण जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार महतो, जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने किया। 100 से अधिक जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण हुआ। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुंडा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष नरेश साहु, हिमांशु शेखर चौधरी उर्फ हिमालय, राजेंद्र महतो, सन्तोष महतो, अजय कुमार सिंह भोक्ता, घनेनाथ महतो आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *