तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर छात्र रवाना

पत्थलगडा| प्रखंड मुख्यालय के गांधी चौक में संचालित चंद्रयान क्लासेस के विद्यार्थी तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के लिए कोलकाता रवाना हुए। संस्थान के निदेशक सुधीर कुमार, कृष्ण कुमार व अन्य के नेतृत्व में 60 छात्र और छात्राओं का जत्था झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के कई प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों का अवलोकन किया। सभी विद्यार्थी कोलकाता पहुंचे। यहां प्राचीन ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहरों का परिभ्रमण किया। इस मौके पर सुधीर कुमार ने बताया कि बच्चों के बौद्धिक और मानसिक विकास को लेकर संस्थान राज्य के कई स्थलों का परिभ्रमण करने के बाद पड़ोसी राज्यों के ऐतिहासिक धरोहरों से भी अवगत करा रहा है। कोलकाता परिभ्रमण कर विद्यार्थी काफी उत्साहित नजर आए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *