भरतपुर में नए साल की शुरुआत कड़ाके की सर्दी से हुई। आमोली इलाके में सुबह से ही मावठ पड़ रही है। हालांकि जिले में कहीं भी कोहरा देखने को मिल रहा है लेकिन, बढ़ी सर्दी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सर्दी की वजह से लोग घरों से बाहर निकलने में भी परहेज कर रहे हैं। सुबह से पड़ रही मावठ पिछले तीन दिन पहले घना कोहरा पड़ा था। जिससे लोगों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। आज कोहरा नहीं है लेकिन, कई इलाकों में मावठ पड़ रही है। जिससे काफी सर्दी बढ़ी है। लोग अपने घरों से बाहर निकलने में भी परहेज कर रहे हैं। सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव सेक रहे हैं। आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ेगी पेड़ों ओस की बूंदे जमा है। ठंडी हवाओं ने मौसम में सर्दी और भी बढ़ा दी है। सड़क पर वाहन भी कम दिखाई दे रहे हैं। यह मावठ गेहूं की फसल के लिए लाभदायक साबित होगी। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में सर्दी और भी बढ़ सकती है।


