साल 2026 का ढोल-आतिशबाजी के साथ स्वागत:जश्न में डूबे युवा, सुबह से मंदिर में भारी भीड़, नर्मदा के दर्शन करने पहुंचे लोग

नर्मदापुरम में साल 2025 की विदाई और नए साल 2026 के स्वागत को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शहर से लेकर पर्यटन स्थलों तक देर रात तक जश्न का माहौल रहा। वाटिका होटल, पचमढ़ी, मढ़ई, इटारसी और पिपरिया में युवा, कपल और परिवार नए साल के जश्न में डूबे नजर आए। रात ठीक 12 बजे ढोल-नगाड़ों की गूंज, आतिशबाजी और “हैप्पी न्यू ईयर” के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा। कड़कड़ाती ठंड के बावजूद लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। होटल, रिसॉर्ट और पर्यटन स्थलों पर देर रात तक पार्टियां चलती रहीं। नए साल की सुबह भी श्रद्धा और उत्साह से भरी रही नए साल के पहले दिन गुरुवार सुबह भी उल्लास का माहौल बना रहा। साल का पहला सूर्योदय देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग धूपगढ़ और राजेंद्र गिरी व्यू पॉइंट पहुंचे। पचमढ़ी में कुछ पर्यटकों ने योग कर नए साल की शुरुआत की। वहीं हजारों श्रद्धालु बड़े महादेव, छोटा महादेव और चौरागढ़ महादेव के दर्शन करने पहुंचे। पचमढ़ी के अलावा नर्मदापुरम के नर्मदा घाट, बांद्राभान, तिलक सिंदूर, तवानगर, मढ़ई और सलकनपुर में भी भारी भीड़ देखी गई। केक काटकर और मोबाइल टॉर्च जलाकर किया नए साल का स्वागत नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन के पास स्थित होटल वाटिका पैलेस में 2026 के स्वागत के लिए सैकड़ों लोग जुटे। न्यू ईयर पार्टी में डीजे नाइट, लाइव म्यूजिक और डांस फ्लोर लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। मेहमानों ने मॉकटेल्स, अनलिमिटेड स्टार्टर और बुफे डिनर का आनंद लिया। डीजे निक की परफॉर्मेंस पर लोग देर रात तक झूमते रहे। 2026 के स्वागत पर केक काटा गया। इस मौके पर दैनिक भास्कर के यूनिट हेड सीपी भार्गव और होटल ऑनर राजेंद्र मेहरा मौजूद रहे। दिल्ली की प्रसिद्ध एंकर निशा तिवारी ने कार्यक्रम को होस्ट किया। पार्टी के दौरान मनोरंजक प्रतियोगिताएं भी हुईं, जिनके विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए गए। सूर्यास्त के साथ मुस्कुराकर दी 2025 को विदाई साल के अंतिम दिन पर्यटकों का सबसे ज्यादा जमावड़ा राजेंद्र गिरी व्यू पॉइंट पर नजर आया। बुधवार को धूपगढ़ क्षेत्र में आधे दिन की छुट्टी होने के कारण बड़ी संख्या में लोग सूर्यास्त देखने पहुंचे। यहां से सूर्यास्त और सूर्योदय दोनों का खूबसूरत नजारा देखने को मिला। सूर्यास्त के साथ लोगों ने मुस्कुराते हुए साल 2025 को विदा किया और 2026 का स्वागत किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *