टीकमगढ़ में दो दिन की राहत के बाद सुबह से फिर कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने शुक्रवार से शीतलहर चलने का अनुमान जताया है। अगले 48 घंटों में दिन का तापमान गिरकर 18 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। पिछले दो दिनों से मौसम साफ था और धूप खिल रही थी, जिससे दिन के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई थी। बुधवार को अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि रात का तापमान 7.9 डिग्री से बढ़कर 8.4 डिग्री हो गया था। आज दिन का तापमान घटकर 23 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है, जबकि रात का तापमान 10 से 11 डिग्री के बीच रह सकता है। अधिकतम तापमान 25 पार, रातें अब भी सर्द भू अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री रहा। वहीं, सोमवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया था। मंगलवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 25.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था, जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री दर्ज हुआ। कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री और शनिवार को यह घटकर 18 डिग्री तक पहुंच सकता है। अगले दो दिनों तक रात के तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी, जिसके बाद शनिवार से रात के तापमान में भी कमी आने लगेगी। जनवरी महीने के पहले हफ्ते में कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान है। अगले दो दिन आसमान में हल्के बादल छाए रहने की भी संभावना है।


