खालसा कॉलेज में 21वीं पशु धन जनगणना समीक्षा मीटिंग

अमृतसर| खालसा कालेज ऑफ वेटर्नरी एंड एनिमल साइंसिज में 21वीं पशु धन जनगणना समीक्षा मीटिंग आयोजित की गई। कालेज प्रिंसिपल डॉ. हरीश कुमार वर्मा के दिशा-निर्देश पर अध्यक्षता पशु पालन, मछली पालन व डेयरी व विकास विभाग पंजाब सरकार से आईएएस प्रिंसिपल सचिव राहुल भंडारी ने की। इस अवसर पर डॉ. वर्मा ने कहा कि संस्था 2010 से समाज की सेवा कर रही है। कालेज ने 446 वेटर्नरी डॉक्टरों का एचआरडी बनाया है, जिन्होंने आठ अलग अलग बैचों में ग्रेजुएट करने के बाद अब समाज व बेजुबान जानवरों की सेवा कर रहे हैं। भंडारी ने कहा कि कैसे अच्छी गुणवत्ता वाली जनगणना का डाटा अलग अलग योजनाओं के निर्माण व उनको लागू करने के लिए आधार बनती है। उन्होंने कालेज द्वारा समाज, किसानों व ग्रेजुएट वैट डाक्टरों के हित के लिए बनाई गई सुविधाओं की प्रशंसा की। इस मौके पर एएच विभाग से डिप्टी डायरेक्टर डॉ. नवराज संधू, एमडी डॉ. एसके नागपाल, डॉ. पीएन द्विवेदी भी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *