बावा लाल दयाल जी के 670वें जन्मदिवस पर प्रभातफेरी निकाली

भास्कर न्यूज | अमृतसर पूर्वी हलके में बावा लाल दयाल जी के 670वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में प्रभातफेरी निकाली गई। पंडित प्रिया शरण शास्त्री की अध्यक्षता में निकाली गई प्रभातफेरी में लोगों ने फूलों की वर्षा कर पालकी का स्वागत किया। इस अवसर पर इलाका निवासियों की ओर से प्रभातफेरी का जगह-जगह स्वागत किया गया। प्रभातफेरी इलाका मकबूलपुरा, गुरु तेग बहादर, जवाहर नगर, भाई लालो जी नगर आदि में लोगों ने पालकी का स्वागत कर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया। श्रद्धालुओं की ओर से भजनों से बावा लाल दयाल जी की महिमा की गई। इस मौके पर सुनील गुप्ता, कुलदीप रंधावा, राजीव शर्मा आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *