मंदसौर में न्यू ईयर को लेकर 1000 पुलिसकर्मी तैनात:चौक-चौराहों पर चेकिंग, होटलों-बार और धार्मिक स्थलों की निगरानी

न्यू ईयर को देखते हुए मंदसौर पुलिस ने जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी। शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 1000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई, जिन्होंने शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी गई। शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस ने संदिग्ध वाहनों को रोककर तलाशी ली और तीन सवारी, तेज व लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी कड़ी नजर रखी गई। सरदार वल्लभ भाई पटेल चौराहे पर तैनात सूबेदार सतेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि चेकिंग के दौरान अब तक कोई भी ऐसा चालक नहीं मिला, जिसने शराब पीकर वाहन चलाया हो। होटल, ढाबे, बार और संदिग्ध स्थानों की जांच
एडिशनल एसपी तेर सिंह बघेल ने बताया कि एसपी के निर्देश पर होटल, लॉज, कैफे, ढाबे और बारों की चेकिंग के आदेश दिए गए थे। 31 दिसंबर की रात शराब पीकर वाहन चलाने, हुड़दंग और अवैध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई। सभी थाना क्षेत्रों में चेकिंग पॉइंट लगाकर राजपत्रित अधिकारियों को निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई। धार्मिक स्थलों पर भी सुरक्षा व्यवस्था
नववर्ष को देखते हुए पशुपतिनाथ मंदिर, नालछा माता सहित अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भी पुलिस बल तैनात किया गया, ताकि दर्शनार्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो। हाईवे और शहरी इलाकों में सघन पेट्रोलिंग
एडिशनल एसपी ने बताया कि जिले के हाईवे, कस्बों और शहरी क्षेत्रों में फिक्स पिकेट्स लगाए गए और लगातार पेट्रोलिंग की गई। मंदसौर पुलिस पूरी तरह सतर्क रही, जिससे नववर्ष के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *