निवाड़ी के 150 तीर्थयात्री तिरुपति बालाजी रवाना:मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी

निवाड़ी जिले से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 150 तीर्थयात्री तिरुपति बालाजी के लिए रवाना हुए। कलेक्टर जमुना भिड़े ने उन्हें हरी झंडी दिखाकर विदा किया। ये यात्री सड़क मार्ग से दतिया पहुंचेंगे और वहां से ट्रेन से अपनी यात्रा पूरी करेंगे। कलेक्टर जमुना भिड़े और नगर परिषद अध्यक्ष गुलाब अहिरवार ने सभी तीर्थयात्रियों को फूलमाला पहनाकर मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष कमलेश्वर देवलिया भी तीर्थयात्रियों में शामिल रहे। अधिकारियों के साथ कुल 150 तीर्थयात्री रवाना इस यात्रा में निवाड़ी नगरीय क्षेत्र से 25, ग्रामीण क्षेत्र से 50, पृथ्वीपुर नगरीय क्षेत्र से 25 और ग्रामीण क्षेत्र से 50 तीर्थयात्री शामिल हैं। उनके साथ जिले के तीन शासकीय अधिकारी भी यात्रा पर गए हैं। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लिए ओरछा क्षेत्र से कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ था, जिसके कारण वहां से एक भी तीर्थयात्री इस बार यात्रा पर नहीं जा सका। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी मनीषा जैन, डिप्टी कलेक्टर विनीता जैन, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. नंदकिशोर नापित, तहसीलदार जगदीश रंधावा सहित नगर परिषद और जनपद पंचायत के कर्मचारी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *