राजभाषा विभाग का असिस्टेंट डायरेक्टर गिरफ्तार:शादी का वादा कर महिला का शारीरिक शोषण किया, धमकी भी दी

सतना सिटी कोतवाली पुलिस ने शादी का वादा कर लंबे समय तक महिला का दैहिक शोषण करने के आरोप में राजभाषा विभाग के असिस्टेंट डायरेक्टर को सागर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी मूल रूप से मैहर का रहने वाला है। टीआई रावेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि रामकिंकर सोनी (49 वर्ष), निवासी मैहर, जो वर्तमान में सागर के गोपालगंज में रहता है, भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले राजभाषा विभाग में असिस्टेंट डायरेक्टर पद पर कार्यरत है। वह पूर्व में सतना में पदस्थ रह चुका है। सतना में पदस्थापना के दौरान आरोपी ने अपने एक सहयोगी की पत्नी से नजदीकियां बढ़ाईं। उसने महिला से शादी का वादा किया और उसके पति से तलाक दिलवा दिया। इसके बाद 22 फरवरी को उसने महिला के साथ शारीरिक संबंध स्थापित किए। यह सिलसिला कई महीनों तक चलता रहा। महिला ने शादी की बात कही तो मुकरा
जब महिला ने इस रिश्ते को कानूनी नाम देने की बात कही, तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया। उसने महिला को गाली-गलौज की और धमकी भी दी। इसके बाद आरोपी ने अपना तबादला सागर करा लिया। परेशान होकर पीड़िता ने 22 दिसंबर को कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। प्राथमिक जांच के बाद भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। मुखबिर की सूचना पर बुधवार को आरोपी रामकिंकर सोनी को सागर से गिरफ्तार कर सतना लाया गया। पूछताछ के पश्चात उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *