सिवनी में ऑटो पलटने से दो युवक घायल:दोनों अस्पताल में भर्ती; गांव लौटते समय हादसा

सिवनी जिले के केवलारी थाना क्षेत्र के ग्राम बगलई में बुधवार रात के बेकाबू होकर ऑटो पलटने से दो युवक घायल हो गए। घायलों में ऑटो चालक सुनील यादव (25) को मामूली चोटें आई। वहीं, प्रांशु यादव (22) गंभीर रूप से घायल हो गए, क्योंकि वे ऑटो के नीचे दब गए थे। दोनों युवक ग्राम मलारी के निवासी हैं और आलोनीखापा से अपने गांव मलारी लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना की सूचना पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी। 108 वाहन मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल केवलारी में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल प्रांशु यादव को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल सिवनी रेफर कर दिया गया। ऑटो पलटने से हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच सूचना मिलने पर केवलारी पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की। केवलारी थाना प्रभारी प्रीतम सिंह तिलगाम ने बताया कि ऑटो पलटने से हादसे की सूचना मिली थी और पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हादसा कैसे हुआ। यह हादसा जिस स्थान पर हुआ, वहां लोगों और वाहनों का आवाजाही अधिक रहता है। पुलिस लगातार लोगों से सावधानी पूर्वक वाहन चलाने की अपील कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *