सड़क-हादसे में युवक की मौत, MLA-भाटी भी बैठे धरने पर:स्वरूप सिह खारा कर रहे वार्ता, बोलेरो ने बाइक सवार को मारी थी टक्कर

बाड़मेर जिले के शिव थाना इलाके के पाबूनगर गांव में बुधवार रात को कंपनी में लगी बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने बाड़मेर हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी के बाहर धरने पर बैठे गए। गुरुवार को सुबह शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी, भाजपा नेता स्वरूप सिंह खारा भी धरने पर पहुंच गए। उनके साथ धरने पर बैठे गए। इधर परिजन व ग्रामीण कार्रवाई और आर्थिक मुआवजे की मांग कर रहे है। मॉर्च्युरी के आगे पुलिस जाब्ता तैनात किया गया। पुलिस के अनुसार पाबूनगर निवासी जबरसिंह (40) पुत्र कल सिंह शिव से बाइक पर अपने गांव की तरफ जा रहा था। इस दौरान लखा गांव से शिव की ओर आ रहे कंपनी में लगे एक बोलेरो गाडी ने उसे टक्कर मार दी। इससे उसके दोनों पैर टूटने के साथ गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद बाड़मेर रेफर किया गया। जहां जिला हॉस्पिटल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बाड़मेर हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। आक्रोशित ग्रामीण मृतक के परिजनों के लिए आर्थिक मदद की मांग कर रहे है। शिव विधायक, भाजपा नेता बैठे मॉर्च्युरी के बाहर धरने पर गुरुवार को सुबह शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी, भाजपा नेता स्वरूप सिंह खारा समेत भाजपा नेता गुरुवार को परिजनों ओर ग्रामीणों के साथ मॉर्च्युरी के बाहर धरने पर बैठ गए। परिजनों से वार्ता कर रहे है। वहीं जिला प्रशासन व पुलिस से भी बातचीत की है। शिव विधायक ने कंपनी के लापरवाही से एक व्यक्ति की जान चली गई। हादसे के बाद घटना स्थल पर लगी ग्रामीणों की भीड़ पाबूनगर गांव में निजी कंपनी की बोलेरो से एक्सीडेंट के बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने इस रास्ते से कंपनी के निकलने वाले वाहनों को रोकने का प्रयास किया। ग्रामीणों का कहना है कि लोडिंग वाहन में 25-30 श्रमिकों को जबरदस्ती बैठाकर ले जाया जा रहा है। वाहन ओवर स्पीडिंग में निकलते है। घटना की सूचना पर भाजपा नेता स्वरूपसिंह खारा, देवीलाल कुमावत, करनीदान चारण, चुतरसिह के साथ ही थानाधिकारी सत्यप्रकाश विश्नोई मय जाब्ता पहुंचा। थानाधिकारी ने ग्रामीणों से समझाई करते हुए वाहनों की आवाजाही शुरू करवाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *