श्रीगंगानगर में दो-तीन दिन बारिश का अलर्ट:बारिश के बाद कड़ाके की ठंड शुरू, मावठ का दौर जारी

श्रीगंगानगर में नए साल की शुरुआत ठंड और मावठ के साथ हो रही है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होते ही जिले में हल्की बारिश का दौर शुरू हो गया। बुधवार को मौसम ने करवट बदली और शीतलहर के साथ जिलेभर में बूंदाबांदी हुई। जिससे अधिकतम तापमान में 7 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। बारिश के बाद कड़ाके की सर्दी शुरू हो गई है। गुरुवार सुबह से ठंडी हवाएं चल रही हैं। घने बादल और कोहरे के कारण सूरज के दर्शन मुश्किल हो गए हैं। मौसम विभाग ने अगले 2-3 दिनों तक जिले में हल्की बारिश की संभावना जताई है। इस वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से उत्तरी राजस्थान समेत श्रीगंगानगर में ठंड और बढ़ने के आसार हैं। मौसम राडार स्टेशन, श्रीगंगानगर पर गुरुवार सुबह न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। बुधवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं, मंगलवार को न्यूनतम 9.2 डिग्री और अधिकतम 24.5 डिग्री दर्ज किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *