नए साल की शुरुआत में बदला मौसम का मिजाज:रात को बरसात होने से बढ़ी सर्दी, छाया कोहरा

पाली में मावठ की बरसात के साथ नए साल की शुरुआत हुई। बुधवार देर शाम को और रात में रुक-रुक कर कई बार बरसात हुई। गुरुवार सुबह भी जिले में कहीं जगह बूंदाबांदी हुई। सुबह रानी, देसूरी, बाली, तखतगढ़, जीवद कलां सहित आस-पास के क्षेत्र में सुबह कोहरा छाया रहा। जिससे वाहन चालकों को कुछ परेशानी हुई। सुबह के समय घरों से निकलने वाले वाहन चालक। खास कर हाईवे से गुजर रहे वाहन चालक अपने वाहनों की स्पीड कम कर गुजरते नजर आए। ताकि किसी हादसे का शिकार न हो। बरसात के चलते सर्दी का असर कुछ बढ़ गया।
सर्दी बढ़ने तापमान में भी गिरावट आई। गुरुवार को पाली का अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया। 6 KM प्रति घंटे की स्पीड से ठंडी हवाएं चली। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिनों तक क्षेत्र में कोहरे की तीव्रता और बढ़ सकती है तथा शीतलहर का असर बना रह सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *