भास्कर न्यूज | बैकुंठपुर यातायात जागरूकता कार्यक्रम के तहत कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को हेलमेट वितरण कर यातायात नियमों का पालन करने की बात कही। सड़कों पर फर्राटे से युवा ही यातायात नियमों को तोड़ते हैं और बिना हेलमेट के वाहन चलाकर हादसे का शिकार होते है। उक्त बातें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसबीआई बैंक मैनेजर राम सोनी ने कही। इस दौरान उन्होंने छात्रों को हेलमेट वितरण भी किया। शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी देने जिला यातायात पुलिस विभाग ने कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय स्टेट बैंक शाखा बैकुंठपुर के शाखा प्रबंधक राम सोनी, संस्था के प्राचार्य भूषण कुमार नायक, यातायात प्रभारी बीरबल राजवाड़े, महेश मिश्रा समेत संस्था के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। अतिथियों ने कार्यक्रम के दौरान 18 वर्ष की आयु पूर करने वाले छात्र-छात्राओं को हेलमेट बांटा। साथ ही बाइक और स्कूटी चलाने के दौरान उपयोग करने की बात की। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था प्रभारी दीपक कुमार साहू समेत अन्य कर्मी सक्रिय रहे।


