महासमुंद| सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन अब 23 जनवरी की शाम 5 बजे तक किए जा सकते हैं। जबकि परीक्षा शुल्क 24 जनवरी की रात 11.50 बजे तक जमा किया जा सकता है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से आवेदन की तारीख बढ़ाई गई है। इसी तरह आवेदन में त्रुटि सुधार अब 26 से 28 जनवरी तक होगा। एनटीए की ओर से यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके माध्यम सैनिक स्कूल में कक्षा छठवीं और नवर्मी में प्रवेश दिए जाएंगे।


