महासमुंद| जिला के राजस्व व खनिज विभाग अवैध रेत उत्खनन, परिवहन व भंडारण पर सतत कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में संयुक्त दल ने ग्राम मोहकम में रेत के अवैध उत्खनन की शिकायत पर गुरुवार की सुबह औचक जांच किया गया। जांच दल ने उत्खनन करते मशीन को घेर कर जब्त किया गया। इस दौरान मोहकम घाट में अवैध रेत उत्खनन के लिए बनाए गए रैंप को गहरा कर तोड़ा गया। कार्यवाही के दौरान रेत का अवैध परिवहन करते 6 हाईवा व एक नग चैन माउंटेन मशीन को जब्त की। जब्त चैन माउंटेन मशीन को ग्राम पंचायत लहंगर के उपसरपंच की बाड़ी में सील बंद कर कोटवार के सुपुर्द किया गया। कार्रवाई के दौरान जब्त हाईवा को तुमगांव थाना के सुपुर्द अभिरक्षा में दिया गया। कार्यवाही मे नायब तहसीलदार महासमुंद, सहायक खनिज अधिकारी, खनिज विभाग व पुलिस विभाग की टीम संयुक्त रूप से शामिल थे।


