महासमुंद| ग्राम डोंगरीपाली, कमरौद में समस्त ग्रामवासियों के तत्वावधान में 22 जनवरी को मड़ई मेला का आयोजन होगा। इस दौरान रात्रिकालीन में सांस्कृतिक कार्यक्रम मोर गांव के भुईया नाच पार्टी माउलीभांटा की प्रस्तुति होगी। ग्रामवासियों ने इस मेला मड़ई में समस्त क्षेत्रवासियों को बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है।


