विलायत कला रेलवे ट्रैक पर मिला शव:शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे; रेलवे कर्मचारियों ने पुलिस को बताया

कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र में विलायत कला रेलवे स्टेशन के पास बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात एक व्यक्ति का शव मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। विलायत कला रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा देखकर ड्यूटी पर तैनात रेलवे कर्मचारियों ने तत्काल बड़वारा थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा, जहां एक लगभग 45 वर्षीय व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। उसके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा बड़वारा पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बड़वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। प्रथम दृष्टया यह मामला ट्रेन की चपेट में आने का लग रहा है, हालांकि पुलिस अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही है। मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष आंकी गई है, लेकिन उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के गांवों और अन्य थानों में मृतक के हुलिए और कपड़ों के विवरण के आधार पर सूचना भेजकर शिनाख्त के प्रयास कर रही है। पुलिस ने बताया कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल, मर्ग कायम कर मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *