विदिशा में न्यू ईयर जश्न के दौरान पुलिस अलर्ट:रात 11 बजे के बाद सड़कें सुनसान, ब्रीथ एनालाइजर से वाहन चालकों की चेकिंग

विदिशा में न्यू ईयर के मौके पर पुलिस ने शहर में विशेष सतर्कता बरतते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। शराब पीकर वाहन चलाने, हुल्लड़बाजी और ध्वनि प्रदूषण पर कड़ी नजर रखी गई। शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए। अधिकारी लगातार गश्त करते रहे और फिक्स प्वाइंट पर निगरानी सुनिश्चित की गई। पुलिस ने ब्रीथ एनालाइजर की मदद से शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच की। ध्वनि प्रदूषण नियमों का उल्लंघन रोकने के लिए भी विशेष कदम उठाए गए। होटल और दुकानों को समय पर बंद कराया देर रात तक दुकानों, होटल और भोजनालय संचालकों को समय पर बंद करने के लिए समझाया गया। जहां भी लोग इकट्ठा हुए, उन्हें सुरक्षा कारणों से घर भेजा गया। सड़कें सुनसान, दुर्घटनाओं और अपराध पर रोक रात 11 बजे के बाद शहर की सड़कें और चौक-चौराहे लगभग सुनसान नजर आए। पुलिस का कहना है कि नए साल के मौके पर सड़क दुर्घटनाओं और आपराधिक घटनाओं को रोकना प्राथमिकता रही। कोतवाली थाना प्रभारी आनंद राज ने चेतावनी दी कि नए साल का जश्न कानून के दायरे में ही मनाया जाए और सुरक्षा का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *