डहरवाल ट्रेडर्स पर जीएसटी छापा, 40 लाख रुपए किए सरेंडर:बालाघाट में जीएटी टीम की कार्रवाई, बोगस आईटीसी क्लेम-स्टॉक में मिला अंतर

बालाघाट में जीएसटी विभाग ने मेसर्स डहरवाल ट्रेडर्स के व्यापारी से 40 लाख 14 हजार रुपए सरेंडर कराए हैं। यह कार्रवाई रामपायली क्षेत्र के चिखला में तीन दिनों तक चली, जो बुधवार देर रात खत्म हुई। दरअसल, विभाग को बोगस इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) क्लेम और स्टॉक में अंतर मिला था। व्यापारी ने 20 लाख 29 हजार रुपए नकद और 19 लाख 85 हजार रुपए आईटीसी के माध्यम से जमा किए। टीम ने मेसर्स डहरवाल ट्रेडर्स पर की छापेमार कार्रवाई बोगस आईटीसी क्लेम की जानकारी मिलने के बाद आयुक्त वाणिज्यिक कर इंदौर के आदेश पर यह कार्रवाई की गई। वाणिज्यिक वृत्त बालाघाट की टीम ने मेसर्स डहरवाल ट्रेडर्स पर छापा मारा था। टीम ने मध्यप्रदेश माल एवं सेवा कर अधिनियम 2017 की धारा 67(1)(2) के तहत कार्रवाई की। डहरवाल ट्रेडर्स फर्म लोहा और सीमेंट की खरीद-बिक्री का कार्य करती है। छापामार कार्रवाई के दौरान, टीम ने खरीद और बिक्री से संबंधित लेनदेन के दस्तावेजों की गहन जांच की। जांच करने वाले अधिकारियों में राज्य कर अधिकारी डी.एल. पटले, संध्या यादव, अभय राहंगडाले, कराधान सहायक राज गुप्ता, राज्य कर निरीक्षक प्रतीक्षा नायक, मोतीराम साहू और हरिप्रसाद कुंभारे शामिल थे। बोगस लेनदेन से आईटीसी क्लेम और स्टॉक में मिला अंतर जीएसटी बालाघाट की टीम बीते तीन दिनों से रामपायली के चिखला स्थित मेसर्स डहरवाल ट्रेडर्स में यह कार्रवाई कर रही थी। बुधवार देर रात तक चली इस जांच के दौरान, टीम ने व्यवसायी के प्रतिष्ठान और गोदाम को जांच पूरी होने तक सील रखा था। राज्यकर अधिकारी डी.एल. पटले ने बताया कि जांच में बोगस लेनदेन से आईटीसी क्लेम और स्टॉक में अंतर पाया गया। इसी आधार पर व्यापारी से कुल 40 लाख 14 हजार रुपए की राशि सरेंडर कराई गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *