सिद्धिविनायक मंदिर में नए साल पर हजारों श्रद्धालु उमड़े:कोहरे और ठंड के बावजूद भक्त पहुंचे; मोदक, मगज लड्डू और मालाएं अर्पित की

नए साल के पहले दिन सीहोर में ऐतिहासिक स्वयंभू श्री सिद्धिविनायक पेशवा कालीन श्री गणेश धाम में हजारों श्रद्धालु भगवान गणेश के दर्शन और विशेष पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। मंदिर के पुजारी पंडित चारु चंद्र व्यास ने बताया कि सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में पहुंच रहे हैं। भक्त भगवान को मोदक, मगज के लड्डू और मालाएं अर्पित कर रहे हैं। विशेष पूजा-अर्चना का यह दौर सुबह से ही लगातार जारी है। पंडित व्यास ने बताया कि आज सीहोर जिले के श्रद्धालुओं के साथ-साथ देश के कोने-कोने से भी भक्त गणेश मंदिर में पहुंचे हैं। मंदिर में कतारबद्ध व्यवस्था और अन्य विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि सभी श्रद्धालु शांतिपूर्ण तरीके से दर्शन कर सकें। कोहरा और सर्दी के बावजूद आस्था उल्लेखनीय है कि आज सुबह सीहोर में घना कोहरा छाया हुआ था और न्यूनतम तापमान लगभग 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बावजूद हजारों श्रद्धालु सर्दी और कोहरे को नजरअंदाज करते हुए भगवान गणेश के दर्शन के लिए पहुंचे और अपनी आस्था व्यक्त की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *