भास्कर न्यूज | महासमुंद 6वीं पैरा आर्चरी (महिला व पुरुष) राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन 10 से 13 जनवरी तक पूर्णिमा यूनिवर्सिटी जयपुर राजस्थान में आयोजित किया गया, जिसमें महासमुंद जिले की सविता निषाद वार्ड 14 लालवानी गली महासमुंद ने छत्तीसगढ़ की ओर से पहली बार तीरंदाजी खेल में नेशनल चैंपियनशिप में शामिल हुई। इस चैंपियनशिप में सविता ने इंडियन राउंड टीम इवेंट में 30 और 50 मीटर की दूरी में शामिल हुई। प्रशिक्षक मनमोहन पटेल ने बताया कि छत्तीसगढ़ की टीम इवेंट में महासमुंद जिले से सविता निषाद के साथ रायगढ़ जिले से चंचल पटेल, श्याम कुमारी की टीम में शामिल रही, जिन्होंने नेशनल चैंपियनशिप में एक साथ टीम इवेंट में भागीदारी की। सविता के तीरंदाजी में पहली बार नेशनल चैंपियनशिप में भागीदारी करने के लिए खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे, उपसंचालक समाज कल्याण विभाग संगीता सिंह, अध्यक्ष जिला तीरंदाजी संघ महासमुंद डॉ. विकास अग्रवाल, सचिव एवन कुमार साहू, आशुतोष शर्मा, गुलाब ठाकुर, अमित हिषिकर, डॉ. सुनील कुमार भोई, अध्यक्ष जिला पैरा स्पोर्ट्स संघ निरंजन साहू, सचिव तोरण यादव, पुनेंद्र चंद्राकर ने बधाई व शुभकामनाएं दीं।


