सरगुजा में पोस्टमॉर्टम के लिए चारपाई पर ढोया शव; VIDEO:तालाब में डूबने से हुई थी मौत, पहुंचविहीन होने के कारण नहीं पहुंचा शव वाहन

सरगुजा जिले में ग्रामीण के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए युवक के शव को ग्रामीण खाट से ढोकर करीब ढाई किलोमीटर पैदल चले। पोस्टमॉर्टम के बाद ग्रामीण के शव को वापस गांव तक वापस लेकर पहुंचे एवं शव का अंतिम संस्कार किया गया। मामले का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। मामले में सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने कहा कि लकरालता तक सड़क का कार्य जल्द प्रारंभ किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो सीतापुर ब्लॉक का है। ग्राम पंचायत भारतपुर के लकरालता टोला निवासी सुरेन्द्र तिर्की (45 वर्ष) 29 दिसंबर से लापता था। 31 दिसंबर बुधवार को उसका शव लकरालता के चीनी पानी तालाब में मिला। वह मछली पकड़ने गया था। मछली पकड़ने के दौरान फिसलकर गहरे पानी में चले जाने से उसकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम के लिए ढाई किलोमीटर ढोया शव
घटना की सूचना पर सीतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा किया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सीतापुर ले जाने परिजनों को कहा गया। ग्राम पंचायत भारतपुर तक सड़क है, लेकिन लकरालता तक सड़क नहीं है, जिसके कारण शव वाहन लकरालता तक नहीं पहुंचा। ग्रामीण खाट में शव ढोकर ढाई किलोमीटर पैदल चले। वहां से शव को सीतापुर लाया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को वापस परिजन ढोकर गांव तक लेकर गए और अंतिम संस्कार किया। पहाड़ के उपर बसा है टोला
ग्रामीणों ने बताया कि लकरालता में करीब 13 से 14 परिवार निवासरत हैं। लकरालता तक पहुंचने के लिए फारेस्ट की सड़क है, लेकिन नाले पर पुलिया नहीं है। फारेस्ट की सड़क भी बड़े वाहनों के चलने लायक नहीं है। इससे ग्रामीणों को परेशान होना पड़ता है विधायक बोले-शीघ्र बनेगी सड़क
सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने बताया कि वे पहले लकरालता जा चुके हैं। सीतापुर विधानसभा में कई पहुंचविहीन गांव सड़क से जुड़ रहे हैं। सड़क निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। भूमिपूजन भी किया जा चुका है। बारिश के कारण काम रूका था। जनवरी में काम चालू हो जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *