नए साल के पहले दिन मंदिरों में भक्तों की भीड़:धमतरी के बिलाई माता मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, श्रद्वालुओं का लगा तांता

छत्तीसगढ़ के धमतरी में नववर्ष के पहले दिन मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। जिले की आराध्य देवी बिलाई माता मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और भोग लगाया गया। भक्त अपने साथ नारियल, फूल और श्रृंगार सामग्री अर्पित की। देशभर में नववर्ष के उत्साह के बीच, धमतरी जिले की आराध्य देवी बिलाई माता मां विंध्यवासिनी मंदिर में सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। भक्त अपने हाथों में नारियल, फूल और धूप लेकर माता की पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने बताया कि नववर्ष के पहले दिन मंदिर में सामान्य दिनों की तुलना में अधिक भीड़ है। हालांकि, दर्शन में कोई परेशानी नहीं हुई और भक्त आसानी से माता के दर्शन कर पा रहे हैं। भक्तों ने देश, राज्य और शहर सहित सभी के घरों में सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। मंदिर के पंडित विजय शर्मा ने बताया कि सुबह 5 बजे मंदिर का जलाभिषेक कर विशेष पूजा-अर्चना शुरू की गई, जिसके बाद से ही भक्तों का तांता लगा रहा। पंडित शर्मा के अनुसार, नववर्ष के अवसर पर माता की विशेष पूजा-अर्चना की गई है और विशेष भोग भी लगाया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *