बिरसा मुंडा युवा क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

भास्कर न्यूज | संगम ग्राम संगम में बिरसा मुंडा युवा क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। स्पर्धा की शुरुआत गायता दरसू कोरचा, बुधराम कोरेटी, शंकर लाल उसेंडी, सुकदेव कोरेटी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संगम के प्राचार्य सुनील चंद्र हालदार व सुषेण पुजारी ने किया। यह प्रतियोगिता ग्रामीण युवाओं की खेल प्रतिभा को मंच प्रदान करने और उन्हें खेल के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। उद्घाटन मैच माचपल्ली और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संगम के बीच खेला गया। शासकीय विद्यालय के छात्रों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 47 रन का लक्ष्य खड़ा किया। इसके जवाब में माचपल्ली की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लक्ष्य को जबरदस्त जवाब देते हुए 6 ओवर के दो गेंद शेष रहते हुए हासिल कर लिया। खेल के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *