नारायणपुर | जिले में विभिन्न पर्व एवं अवसरों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने और विभिन्न समुदायों, संगठनों एवं गुटों के बीच सामाजिक समरसता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अनुभाग नारायणपुर के तहत अनुभाग स्तरीय शांति समिति का पुनर्गठन किया है। इस समिति का गठन प्रशासन द्वारा सुनिश्चित किया है ताकि सभी पर्व एवं उत्सव शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके। समिति में क्षेत्र के प्रमुख नागरिकों, समाजसेवियों, धार्मिक नेताओं, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को शामिल किया गया है। समिति की जिम्मेदारी होगी कि वह समय-समय पर बैठक आयोजित कर संभावित विवादों का समाधान निकालने के लिए चर्चा करे और सामुदायिक स्तर पर शांति और सद्भावना बनाए रखने के लिए कार्य करे।


